Hardik Pandya Biography
in Hindi – Age, Family, Wife, Lifestyle, cricket career
हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर खिलाडी है. जो
अपनी तूफानी बैटिंग और धारदार बोलिंग के साथ अपने डैशिंग लुक के लिए हमेशा चर्चा
में रहने वाले खिलाडी है. उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने बेहतरीन खेल से अपना
एक मुकाम बनाया। इस मुकाम तक पहुंचना वो भी इतने कम समय में हर किसी की बात नहीं
है. यह उनके खेल के प्रति अपनी लगन और संघर्ष का नतीजा है.हार्दिक पांड्या को आईपीएल की नई टीम अहमदाबाद का कप्तान बनाया गया है।इस लेख में आपको हम
हार्दिक पांड्या के जन्म, क्रिकेट करियर, फॅमिली, लाइफस्टाइल, शिक्षा के बारे में Hardik
Pandya Biography के जरिये
विस्तार से बताएंगे।
हार्दिक पांड्या का जन्म ,आयु, हाइट, वजन (Hardik Pandya Birth,
Age, Height, Weight)
हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को गुजरात के सूरत शहर के चोर्यासी
जिले में मध्य वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था. साल 2021 में उनकी आयु 28 वर्ष
थी. वह 6 फ़ीट के एक लम्बे चौड़े खिलाडी है. जिनका वजन लगभग 76 किलोग्राम है.
हार्दिक पांड्या फैमिली (Hardik
Pandya Family)
हार्दिक पंड्या के पिता का नाम हिमांशु पांड्या और माता का नाम नलिनी पांड्या है.
उनके पिता पहले कार फाइनेंस करने से सम्बंधित छोटा व्यवसाय करते थे. जो उन्होंने
आगे चलकर बंद कर दिया। हार्दिक के एक बड़े भाई है, कुणाल पांड्या जो उन्हीं की तरह हरफनमौला खिलाडी
है. जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मैच खेल चुके है और आईपीएल में हार्दिक के साथ
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है.
हार्दिक पांड्या वाइफ और बच्चे (Hardik
Pandya Wife and Children)
हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानकोविक से 1 जनवरी 2020 को सगाई
करी थी. उसके बाद अचानक लॉकडाउन में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. नताशा
स्टानकोविक सर्बिया मूल की भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और डांसर है. हार्दिक और नताशा का एक बेटा
है. जिसका नाम अगस्त्या है।
हार्दिक पांड्या की शिक्षा (Hardik
Pandya Education)
हार्दिक पांड्या को बचपन से ही क्रिकेट की और लगाव था. इसलिए उन का मन पढ़ाई में
कम लगता था. जब उनके पिता अपना गांव छोड़कर वड़ोदरा में शिफ्ट हुए. तब उन्होंने अपने
दोनों पुत्र कुणाल और हार्दिक को एमके हाई स्कूल वडोदरा में दाखिला करवाया। जहां
पर हार्दिक ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई करी. उसके बाद हार्दिक ने अपना पूरा ध्यान
क्रिकेट की ओर लगा दिया और अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
हार्दिक पांड्या के क्रिकेट करियर शुरुआत (Hardik Pandya
Cricket Career Beginning)
हार्दिक पांड्या के पिता हिमांशु पांड्या को भी क्रिकेट से काफी लगाव था. जब वह
अपने गांव से वड़ोदरा शिफ्ट हुए. तब उन्होंने हार्दिक और उनके भाई को पूर्व भारतीय
क्रिकेटर किरन मोरे अकादमी में दाखिला करवाया। किरन मोरे दोनों भाइयों की शुरुआती
क्रिकेट परफॉरमेंस देख कर काफी प्रभावित हुए. वह हार्दिक के पिताजी की आर्थिक
कमजोरी को जानते थे. इसलिए उन्होंने अपनी अकादमी में हार्दिक और उनके भाई की तीन
साल की फीस माफ कर दी और दोनों भाइयों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाने लगे. इस
दौरान हार्दिक क्लब क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपने दम पर टीम को मैच
जिताने लगे. यही से उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की शुरुआत हो गई थी.
हार्दिक पांड्या घरेलू क्रिकेट करियर (Hardik
Pandya Domestic Cricket Career)
हार्दिक पांड्या ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत साल 2013 में गुजरात की बड़ोदा की टीम के साथ करी. बड़ोदा की ओर से खेलते हुए अपने घरेलू ओपनिंग मैच में उन्होंने 2013 -14 के सैयद मुस्ताख़ अली ट्रॉफी में 52 बॉल पर 82 रन बनाकर हारे हुए मैच को जिताकर कर सुर्खियों में आ गए. इसके बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में 3 विकट लेकर भारतीय और अन्तर्राष्टीय पूर्व क्रिकेटरों को प्रभावित किया। इसके बाद 2015 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर दिया। हार्दिक ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में बंगलौर के खिलाफ आखिरी समय पर 6 गेंदों में 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उसके बाद एक बार फिर चेन्नई के खिलाफ 8 गेंदों में 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। हार्दिक ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कोलकाता के साथ खेले गए मैच में 31 गेंदों पर 61 रन बनाकर अपने डेब्यू आईपीएल टूर्नामेंट में 2 बारी मैन ऑफ़ द मैच रहे. आईपीएल में अच्छी परफॉरमेंस से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्ट होने में कामयाबी मिली। सैयद मुस्ताख़ अली ट्रॉफी 2016 में हार्दिक ने 377 रन बनाकर 10 विकट लेकर शानदार आलराउंडर खेल दिखाया।आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने नीलामी में हार्दिक को रिटेन नहीं किया। फिर उन्होंने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया।अहमदाबाद की टीम ने हार्दिक को अपनी टीम में लेकर कप्तान नियुक्त किया।
हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट करियर (Hardik
Pandya International Cricket Career)
हार्दिक पांड्या ने अपना T -20 इंटरनेशनल डेब्यू एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26
जनवरी 2016 को करा और ODI में डेब्यू धरमसाला में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 16 अक्तूबर
2016 को किया। फिर अगले साल हार्दिक ने 26 जुलाई 2017 को गाले में श्रीलंका के
खिलाफ अपना पहला TEST मैच खेला।
हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बैटिंग और बोलिंग से सभी को काफी
प्रभावित किया। हार्दिक पंड्या ने अपने 11 टेस्ट मैचों में 532 रन बनाकर 17 विकट
लिए है. टेस्ट मैच में उनका हाई स्कोर 108 रन जिसमें 1 शतक भी शामिल है और बेस्ट
बोलिंग 5/28 है. ODI की बात करे तो हार्दिक ने 63 मैच में 116 की स्ट्राइक रेट
से 1286 रन बनाए है. जिसमें 7 अर्द्धशतक शामिल है और बोलिंग में 57 विकट लिए है.
जिसमें उनकी बेस्ट बोलिंग 3/31 है. वही T -20 की बात करें तो उन्होंने 54 मैच खेले है.
जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146 है और हार्दिक ने 553 रन बनाकर 42 विकट लिए है.
आईपीएल की बात करें तो 92 मैचों में 153 स्ट्राइक से 1476 रन बनाकर 42 विकट लिए
है।
हार्दिक पांड्या रिकॉर्ड (Hardik
Pandya Records)
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान के गेंदबाज इमाद वसीम की लगातार तीन
गेंदों पर सिक्स लगाकर काफी सुर्खियों बटोरी थी.
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान के साथ फाइनल मैच में हार्दिक ने तूफानी
बल्लेबाजी कर के 43 गेंदों पर 73 रन बनाये थे. जिसमें स्पिनर शादाब खान की तीन बोलो
पर लगातार तीन सिक्स लगाए थे.
ऐसे ही तीन बोलो पर लगातार तीन सिक्स उन्होंने 2017 के टेस्ट मैच में श्रीलंका के मिलिंद पुस्कारा के
खिलाफ लगाए और इसी साल ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा के ख़िलाफ़ लगातार तीन सिक्स लगाए।
यह कारनामा उन्होंने 2019 में फिर दोहराया न्यूज़ीलैण्ड के बॉलर एस्टल की गेंद पर
सिक्स की हैट्रिक लगाकर।
हार्दिक पांड्या लाइफस्टाइल (Hardik
Pandya Lifestyle)
हार्दिक पांड्या वैसे तो सिंपल लाइफ जीते है. क्योंकि उन्होंने अपने शुरुआती
करियर में अपनी प्रैक्टिस के दौरान पैसों की तंगी होने के कारण काफी संघर्ष किया
था. आज जो कुछ भी उनको प्राप्त हुआ वह सब उनकी कड़ी मेहनत का फल है. हार्दिक को
लग्जरी गाड़ी और घड़ियों का काफी शोक है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां है.
लैम्बॉर्गिनी हुरकान ईवो
रेंज रोवर वोग
मर्सिडीज जी63 एमजी
बीएमडब्लू
इसके अलावा उनके पास रोलेक्स की कई महंगी लग्जरी घड़ियां का भी कलेक्शन है.
FAQ
Qs. हार्दिक पांड्या कितने भाई है ?
Ans. दो भाई उनके बड़े भाई का नाम कुणाल पांड्या
Qs. हार्दिक पांड्या के पिता का नाम क्या है?
Ans. हिमांशु पांड्या
Qs. हार्दिक पांड्या का पूरा नाम क्या है?
Ans. हार्दिक हिमांशु पांड्या
Qs. हार्दिक पांड्या की जात क्या है?
Ans. ब्राह्मण
0 Comments