New Updates

6/recent/ticker-posts

संतरे के जूस और संतरे खाने के फायदे और नुकसान की जानकारी : Orange Benefits in Hindi

 

संतरे के जूस और संतरे को खाने से शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों और नुकसान की जानकारी, जो आप को भी पता होनी चाहिए।(Orange Benefits in Hindi)   

   




रस से भरा खट्टा - मीठा स्वाद बहार से दिखने में नारंगी रंग का जिसे हम जानते है, संतरे के नाम से बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरा फल है। जिसे लोग जूस के रूप में पीना और छीलकर खाना पसंद करते है. संतरा भारत में 12 महीने पाया जाने वाला फल है. लेकिन संतरा सबसे ज्यादा नवंबर से लेकर मार्च तक बाजारों में मिलता है. भारत में संतरे की सबसे ज्यादा पैदावार तेलंगाना,आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होती है. जिनमें सबसे प्रसिद्ध संतरा महाराष्ट्र के नागपुर का माना जाता है।

संतरा फल खाने में स्वाद होने के साथ हमारे शरीर को भी कई लाभ पहुंचाता है। संतरा विटामिन -सी से भरा फल है, इसके साथ इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयोडीन, सोडियम, एमिनो एसिड, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते है. जो हमारी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ हमें कई बीमारियों से बचाता है। इस लेख में संतरे के सेवन से होने वाले कई स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया गया है, जो नीचे आप को पढ़ने के लिए मिलेंगे इसके साथ संतरे के अत्यधिक सेवन से शरीर में होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है. आइये पढ़ते हैसंतरा खाने के फायदे (Orange Benefits in Hindi),संतरा खाने के नुकसान (Orange Disadvantages in Hindi)

 



संतरा खाने के फायदे (Orange Benefits in Hindi)  

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है संतरा

संतरे में मौजूद पोटैशियम, फ्लेवोनोइड्स, घुलनशील फाइबर और विटामिन-सी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते है. संतरे को खाने या जूस के रूप में पीने से बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

दिल को स्वस्थ रखता है संतरा

संतरे को खाने से हार्ट अटैक जैसे घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है. वो इसलिए संतरे में विटामिन-सी और पोटैशियम पाया जाता है. जो दिल को स्वस्थ रखने में लाभदायक माने जाते है. इसके साथ संतरा हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

इम्युनिटी को बढ़ाता है संतरा

संतरा एक एंटीऑक्सीडेंट फल है. जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है,विटामिन- सी हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाकर शरीर को मजबूत बनाता है. जिन बच्चों और बड़ों को जल्दी ही कोई भी संक्रमण पकड़ लेता है. उन लोगों को संतरे के सेवन से अपनी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाना चाहिए, ताकि वह जल्दी किसी भी संक्रमण की गिरफ्त में न आए।

स्किन के दाग - धब्बे दूर करके स्किन में चमक लाता है संतरा

विटामिन-सी हमारी स्किन के लिए बहुत महत्वपूर्ण विटामिन है. जो हमारी मुरझाई स्किन से दाग - धब्बे दूर करने में काफी सहायक होता है और विटामिन-सी हमारी स्किन में चमक ला कर हमें सुंदर बनाती है. संतरे में विटामिन-सी पाया जाता है ,इसलिए भी संतरे का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा संतरे के जूस को चेहरे में भी लगाने से  स्किन चमकदार हो जाती है।

ऊर्जा बढ़ाता है संतरा

संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट थकावट को दूर करके शरीर को तरोताजा बनाता है जब आप भी ज्यादा काम करके थकावट महसूस कर रहे, तब संतरे के सेवन से खुद को तरोताजा कर सकते हो।

घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है संतरा

संतरा विटामिन-सी लेने का एक अच्छा स्रोत है. विटामिन-सी घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए उपयोगी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. जो शरीर से यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है. संतरे के सेवन से घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

बालों को झड़ने से रोक कर बालों को घना बनाता है संतरा 

संतरे में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते जो बालों को स्वस्थ रखने का काम करते है. जैसे विटामिन-सी,विटामिन-,विटामिन-, बायोफालावोनॉयड्स और आयरन। यह सारे पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनको झड़ने से रोकते है,और बालों को घना बनाकर उनमें चमक लाते है।  

पथरी की समस्या दूर करता है संतरा

संतरे का सेवन करने से पथरी होने का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा संतरे का सेवन गुर्दे की पथरी को प्राकर्तिक रूप से निकालने में मदद करता है और पथरी को ज्यादा बढ़ने नहीं देता।

आँखों के लिए फायदेमंद होता है संतरा

संतरे का सेवन हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि संतरे में विटामिन-ए पाया जाता है. जो आंखों की रौशनी तेज करने के साथ आंखों को होने वाले रोगों से बचाने में मदद करता है। 

हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ा सकता है संतरा

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने से थकान, आलस, सर दर्द और कमजोरी आती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए विटामिन-B काम्प्लेक्स और विटामिन-सी  की आवश्यकता होती है. संतरे में यह दोनों विटामिन्स पाए जाते है.जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में लाभदायक होते है।

संतरा खाने के नुकसान (Orange Disadvantages in Hindi)

संतरे यदि सीमित मात्रा में खाये जाये तो वह काफी लाभ देता है, लेकिन अगर इनका अत्यधिक सेवन किया जाये तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

संतरा एक फाइबर युक्त फल है. यदि संतरे का ज्यादा सेवन किया जाये तो शरीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा हो जाएगी। जिससे पेट में दर्द, ऐंठन होने के साथ दस्त भी लग सकते है।

संतरा एक एसिडिक फल है जिस से छाती में जलन की समस्या भी हो सकती है।

छोटे बच्चों को भी ज्यादा संतरा नहीं खिलाना चाहिए। इस से उनको पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

संतरा में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स

विटामिन्स - विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-इ, विटामिन बी6,  फोलट बी9, नियासिन, थियामिन, कोलाइन आदि।

मिनरल्स - जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्निसियम, पौटेशियम।

 


 

Post a Comment

0 Comments