सौंफ खाने के फायदे (Fennel seeds Benefits), सौंफ खाने के नुकसान (Fennel Seeds Side
Effects)
सौंफ
का सेवन करना सेहत के लिए काफ़ी लाभदायक होता है। सौंफ का सेवन आमतौर पे खाना खाने
के बाद माउथ फ्रेशनर के रुप में और चाय में डालकर किया जाता है। यह हर भारतीय
लोगों के किचन में असानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है। सौंफ के अन्दर ऐसे कई
पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है.जैसे जिंक, पोटेसियम, मेग्नेसियम, कैल्शियम, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन -सी,विटामिन -ए, सोडियम, फास्फोरस और आयरन। जो स्वस्थ जीवन शैली जिने में सभी के काम
आती है. सौंफ खाने के कई फायदे है, सौंफ हमारे पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के साथ कब्ज की
समस्या को दूर करता है। इसके अलावा सेहतमंद दिल और वज़न कम करने के लिए भी इसका
सेवन किया जाता है। तो चलिए जानते है, सौंफ खाने के फ़ायदे और नुकसान।
सौंफ खाने के फायदे (Fennel
seeds Benefits)
1.वेट
लॉस - सौंफ खाने के फ़ायदे में से एक फायदा यह है कि सौंफ वजन कम करने में
काफी सहायता करता है, ज्यादा
तर लोग अपने लंच और डिनर के समय अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा भोजन खा लेते है,
और उनका वजन बढ़ जाता है। सौंफ को भोजन से आधे घंटे पहले खाने या चाय में लेने
से भूख नियंत्रण में रहती है, जिससे अपनी जरूरत के हिसाब से भोजन लिया जाता है,
और वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है।
2.स्वस्थ
दिल - सौंफ के अन्दर पाए जाने वाले सॉल्युबल फाइबर, पोटेसियम और मेग्नेसियम दिल के लिए काफी लाभदायक होते है।
सौंफ के सेवन करने से बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में कमी आती है और ब्लड प्रेशर को
नियंत्रण में रखता है। जिससे दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
3. सूजन
और शरीर की जलन में फायदेमंद - सौंफ का सेवन करने से शरीर में आ रही सूजन और
दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलती है, इसके साथ छाती और पेट में होने वाली जलन से छुटकारा मिलता
है। क्योंकि सौंफ के अन्दर विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है।
4. पाचन
और कब्ज के लिए - आप ने अकसर देखा होगा होटल में खाना खाने के बाद सौंफ दी
जाती है, वो इसलिए
दी जाती है, क्योंकि सौंफ
फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसलिए भोजन करने के बाद सौंफ के सेवन से
पाचन क्रिया में सुधार होता और कब्ज में राहत मिलती है।
5. नींद
की समस्या के लिए - सौंफ में मेग्नेसियम खनिज पदार्थ पाया जाता है। जो नींद की
समस्या में काफी लाभदायक होता है। सौंफ के सेवन से नींद के समय को बढ़ाने के साथ
अच्छी नींद लेने में भी कारगर साबित हो सकती है।
6. मासिक
धर्म में - मासिक धर्म के समय महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होती
है. सौंफ के सेवन से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
7. रोग
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए - सौंफ में विटामिन -सी पाया जाता है,
और विटामिन -सी शरीर की रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को बढ़ाने
में मदद करता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को वायरस से
लड़ने में सक्षम करता है।
8. मांसपेसिया
और हड्डी के लिए - सौंफ में कई खनिज पदार्थ पाए जाते है,
जैसे पोटेसियम, मेग्नेसियम, कैल्शियम और मैंगनीज। जो शरीर की मांसपेसियाओ और हड्डी को
मजबूत करने में सहायक होते है।
9. आँखों
के लिए - सौंफ में विटामिन -सी और विटामिन -ए पाया जाता है। जो आँखों की रौशनी
बढ़ाने में अत्यधिक लाभदायक होता है।
10.
मुंह की दुर्गन्ध के लिए - मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए सौंफ को
चबाया जा सकता है।
सौंफ खाने के नुकसान (Fennel Seeds Side Effects)
किसी
भी चीज का अत्यधिक सेवन करने से शरीर पे दुस्प्रभाव
होते है. ऐसा ही सौंफ के साथ है। सौंफ के अत्यधिक सेवन से एलर्जी,
सवेंदनशील त्वचा, उल्टी आना और स्तनपान करा रही महिला और बच्चे के स्वास्थ्य
पर असर पड़ सकता है।
0 Comments