New Updates

6/recent/ticker-posts

केला खाने से शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ : Banana Benefits in Hindi

 

केला खाने से शरीर को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ जो आप को पता नहीं होगा ! (Banana Benefits in Hindi)

 


 

केला एक ऐसा फल है जो 12 महीने हमें आसानी से हर जगह मिल जाता है। चाहें कोई अमीर हो या गरीब हर कोई इस फल को खरीदने में सक्षम होता है। केला का सेवन करना सेहत के लिए इतना लाभकारी होता है, जो कई लोगों को पता नहीं होता। कई लोग अकसर केला इसलिए नहीं खाते की उनका वजन बढ़ जाएगा और कई इसलिए की उन्हें पता ही नहीं की केला खाने से हमें कौन से पोषक तत्व मिलते है, जो हमारी सेहतमंद जीवन के लिए बहुत जरूरी है। केले में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा आवश्यक होते है,जैसे पोटेशियम, फाइबर, मैग्रीशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट के अलावा ओर कई पोषक तत्व केले में पाएं जाते है।

केला खाने से हमें कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे मिलते है, जैसे रक्त परिसंचरण में सुधार, त्वचा में निखार, स्वस्थ दिल, नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में, पाचन तंत्र को सही रखने में और यदि आप कोई शारीरिक गतिविधि करते हो तो आप को ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके अलावा भी कई और  फायदे होते है, केला खाने से जो शारीरिक लाभ मिलते है, तो आइये जानते है, उन लाभों को।

 


केला खाने के फायदे (Banana Benefits in Hindi)

1. आँखों की रौशनी के लिए - केले के अंदर विटामिन-ए की अच्छी मात्रा होती है, और विटामिन-ए आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक होता है।

2. ब्लड प्रेसर के लिए - केले के अंदर काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेसर को नियंत्रण में रखने में काफी सहायक होता है।

3. नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए - स्वस्थ नर्वस सिस्टम के लिए विटामिन बी6 बहुत जरुरी होता है। जो केले में पाया जाता है, जिससे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है।

4. कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक - केले में मैग्रीशियम पाया जाता है, जो शरीर के खून को पतला करके बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

5. पाचन क्रिया के लिए - यदि आप की पाचन क्रिया एक दम स्वस्थ रहेगी तो आप बीमार होने से बचेंगे। इसलिए रोज केले को खाना चाहिए, क्योंकि केले के अन्दर फाइबर मौजूद है. जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

6. नींद की समस्या के लिए - केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम और ट्रिप्टोफैन एमिनो एसिड पाया जाता है. जो नींद की समस्या को दूर करने में लाभदायक होता है। इसलिए रात को सोने से पहले केले और शहद का सेवन करना चाहिए।

7. हैंगओवर कम करने के लिए - ज्यादा तर लोगों को पार्टी करने के बाद अगले दिन हैंगओवर की समस्या होती है। केला शेक में शहद डाल कर पिने से हैंगओवर कम करने में मदद मिलती है।

8. शरीर में खून बढ़ाने के लिए - जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उन्हें शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने की आवश्यकता होती है। केला में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है।

9. त्वचा में निखार के लिए - उम्र बढ़ने के साथ हमारी त्वचा में झुर्रियां और झाइयां आने लगती है। क्योंकि हमारे शरीर में कोलेजन नामक प्रोटीन बनना कम हो जाता है। केला खाने से शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है। जिससे त्वचा में निखार आता है।

10. हड्डी की मजबूती के लिए - हड्डी की मजबूती और विकास के लिए सभी को पता है कि कैल्शियम की आवश्यकता होती है। जो केले में सही मात्रा पाया जाता है, इसलिए भी केले को खाना चाहिए।

11. तनाव को दूर करने के लिए - केले में ट्रिप्टोफैन एमिनो एसिड पाया जाता है, केला खाने के बाद ट्रिप्टोफैन एमिनो एसिड शरीर में फील गुड हार्मोन बनाता है। जो तनाव को दूर करने में लाभदायक होता है।

12. पीरियड के दौरान - केला को दूध के साथ पीरियड के समय लेने पर दर्द और पेट की ऐंठन से राहत मिलती है।

13. वजन घटाने के लिए - केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर से भरपूर केला हमारे शरीर को धीरे - धीरे ऊर्जा प्रदान करता रहता है। जिससे हमें ज्यादा भूख नहीं लगती और सभी पोषक तत्व भी मिल जाते है। वजन घटाने के वक्त लोगों को फाइबर से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती है. ताकि भूख ज्यादा न लगे।   


Post a Comment

0 Comments