New Updates

6/recent/ticker-posts

रोजाना एक सेब खाएं और स्वास्थ्य फायदे अनेक पाएं : Apple Benefits in Hindi

 

रोजाना एक सेब खाएं और स्वास्थ्य फायदे अनेक पाएं जो आप को पता नहीं होगा ! सेब खाने के फायदे (Apple Benefits in Hindi)


जब सबसे ज्यादा सेहतमंद फलों की बात की जाती है। तब सेब का नाम जरूर लिया जाता है। सेब खाने में स्वादिष्ट फल होने के साथ बीमारियों से बचाने वाला फल है। केले के बाद सेब ऐसा फल है, जिसे दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाया जाता है। सेब के बारे में ऐसा भी कहा जाता है, कि रोजाना एक सेब खाने से शरीर को जो स्वास्थ्य लाभ मिलते है, उन स्वास्थ्य लाभों से बीमारियां शरीर से दूर रहती है.जिसके कारण लोगों को डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ता। यह बात कहीं हद तक सही भी है. क्योंकि सेब के अन्दर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में साहयता करते है। इस लेख के माध्यम से आपको पता चलेगा की सेब सेहत के लिए इतना लाभकारी क्यों है, तो आइये जानते है।

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutritional Value of Apple)

मध्यम आकार का सेब (वजन लगभग 100 GM )

विटामिन A

2 mcg

विटामिन B6

0.08 mg

विटामिन B1

0.04 mg

विटामिन C

6 mg

विटामिन E

0.09 mg

विटामिन K

5.7 mcg

पोटेशियम

101 mg

कैल्शियम

5 mg

मैग्रीशियम

4 mg

फास्फोरस

8 mg

मैगनीज

0.04 mg

आयरन

0.12 mg

सोडियम

1 mg

प्रोटीन

0.06 gm

कार्बोहायड्रेट

11gm

फैट

0. 05 gm

पानी

54 gm

शुगर

11.7 gm

कैलोरी

52

 

सेब खाने के कई फायदे होते है.इसलिए डॉक्टर से लेकर हमारे सभी बड़े - बुजुर्ग सब को सेब खाने की सलाह देते है। ताकि हम छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों से बचे रहे.सेब को खाने से कई घातक बीमारियां जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, दिमाग के रोग , मोटापा, डायबिटीज कब्ज और गैस को होने से रोक सकता है । इसके साथ यह हमारी त्वचा में निखार लाके हमारी सुंदरता को बढ़ाता है। 

 


सेब खाने के फायदे (Apple Benefits in Hindi)

1. स्वस्थ मस्तिष्क - सेब कई विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जो हमारे मस्तिष्क की नशों में खून का अच्छा प्रवाह करके हमारे मस्तिष्क को एक्टिव करके उसकी शक्ति को बढ़ाता है और मस्तिष्क सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।

2. कैंसर से बचाव - कई शोधो में माना गया है, कि सेब खाने से कैंसर होने के खतरे को कम किया जा सकता है। वो भी कई तरह के जैसे फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर और स्तन कैंसर आदि। सेब के अन्दर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

3. स्वस्थ दिल - आज कल लोगों की जीवनशैली बिल्कुल बदल गई है, जिससे लोगों को दिल से संबंधित बीमारी होना आम हो गया है। आजकल की जीवनशैली में रोजाना एक सेब खाने से दिल की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। वो इसलिए सेब हमारे शरीर में जाकर गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. जो हमारे दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।

4. मोटापा कम करें - मोटापा की समस्या आजकल छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में आम देखा जाता है. लोग अकसर अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा भोजन करते है, और हर समय कुछ ना कुछ खाते रहते है। सेब में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे सेब को खाने से ज्यादा भूख नहीं लगती और सभी पोशाक तत्व भी शरीर को मिल जाते है. जो मोटापा दूर करने में लाभ पहुंचाता है। 

5. डायबिटीज - डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को अपनी आहार में उच्च फाइबर से भरपूर चीजों को खाने के लिए कहा जाता है, और सेब में फाइबर काफी पाया जाता है. जो डायबिटीज को नियंत्रण रखने में सहायक हो सकता है।

6. इम्युनिटी बढ़ाने में - सेब के अन्दर काफी विटामिन्स और मिनरल के अलावा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. जो हमारे इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार होता है. जिससे कोई भी रोग शरीर को जल्दी से बीमार नहीं कर पाता।

7. स्वस्थ और सफ़ेद दांत - सेब केवल हमें स्वास्थ्य लाभ नहीं देता, बल्कि इसके साथ हमारे दांतो को स्वस्थ और सफ़ेद बनाता है. सेब को चबाने से मुंह के बैक्टीरया और वायरस ख़त्म हो जाते है. जिससे मुंह की दुर्गंध कम होने के साथ दांतो भी चमकदार हो जाते है। 

8. त्वचा में निखार - सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की त्वचा से दाग - धब्बे और झुर्रियां को दूर करके त्वचा में निखार लाता है।

9. पथरी रोकने में कारगर - सेब को खाने से गुर्दे की पथरी होने का खतरा कम हो जाता है. जिन लोगों को पथरी की समस्या है. उन्हें सेब खाने से पथरी के दर्द से आराम मिल सकता है। 

10. कब्ज और गैस - सेब खाने से गैस और कब्ज से राहत मिलती है. सेब में पाया जाना वाला फाइबर कब्ज को धीरे -धीरे कम करके पाचन तंत्र को मजबूत करता है. जब पाचन तंत्र मजबूत रहेगा तो बीमारियां भी दूर रहेंगी।



Post a Comment

0 Comments