आज के ब्लॉग में हम बात करेंगे डैंड्रफ हमे
क्यों होता हैं और हम इस से कैसे बच सकते हैं।
डैंड्रफ जिसे हिंदी में रूसी कहते है यह न सिर्फ़ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी हो
जाती है। ये किसी को भी हो सकती हैं इससे डरने की जरूरत नहीं है इसके होने से बॉडी
में कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है। लेकिन प्रॉब्लम तब हो जाती हैं जब आप कही
पार्टी या डेट में जा रहे होते हैं और ब्लैक कपडे पहने हो और डैंड्रफ आप के कंधे में गीर जाये जो काफी
बुरा लगता है, जिसके कारण आप को
सभी के सामने शर्मिंदगी का सामना करना
पड़ता हैं। डैंड्रफ हमारे सर की डेड स्किन होती हैं जिससे सर में खुजली की समस्या
भी हो जाती हैं। डैंड्रफ होने का मुख्य कारण सर की ड्राई स्किन (सूखी त्वचा) होना
हैं। यह आमतौर पर स्ट्रेस (तनाव) , केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का
बालों में अत्यधिक इस्तेमाल करना जो आपकी स्किन को सेंसेटिव बना दें,जैसे (जेल , क्रीम , वेक्स ,हेयर स्प्रे आदि )बालों को डेली नहीं धोना, हॉर्मोन का असंतुलन , इम्युनिटी का कमजोर होना
आदि कारण हो सकते हैं। अब आप समज गए होंगे डैंड्रफ क्यों होता हैं। अब जानते है
इससे कैसे बचे?
शैंपू का इस्तेमाल करें
आप हफ्ते में
दो दिन छोड़ कर नॉन मेडिकेटिड शैंपू से बालों को धोना है यह आप को आसानी से बाजार
में मिल जायेंगे। लेकिन तब भी आप का डैंड्रफ कम नहीं हो रहा तो एंटी डैंड्रफ शैंपू
का इस्तेमाल करना चाइये। जो भी शैंपू आप खरीदोगे उसमे ketoconazole, sulfur , salicylic acid होना चाइये।
एलोवेरा
एलोवेरा सभी
जगह आसानी से उपलब्ध हो जाता हैं एलोवेरा की पतियों से ताजा जेल निकाल कर रात को
अपने बालों में लगाए और सुबह बालों को धो ले। इसे लगाने से डैंड्रफ भी कम होगा और
सर की खुजली में भी राहत मिलेगी। क्योंकि एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल और एंटी
इंफ्लेमेटरी मौजूद होता हैं।
कोकोनट आयल
कोकोनट आयल का
इस्तेमाल करने से जो आप की स्किन ड्राई हो रही है वो नहीं होगी , आप की स्किन हाइड्रेट रहेगी
और बालों को मॉइस्चर मिलेगा। कोकोनट आयल से रात को बालों में मसाज कर सकते हैं।
ओमेगा 3
ओमेगा 3 एक फैटी एसिड है जो
हमारी स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता
हैं। इसे हम फ़ूड से ले सकते हैं जैसे अखरोट ,
अलसी के बीज , टूना फिश , सोयाबीन , केनोला आयल ,फिश आयल ,अंडे आदि।
नींबू का रस
एक नींबू के रस
को सरसों के तेल या फिर कोकोनट ऑयल में अच्छी तरह निचोड़ के सर में हल्की मसाज
करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें.
इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से डैंड्रफ में राहत मिलेगी।
नीम और तुलसी
नीम और तुलसी
की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें.यह तब तक उबालना हैं जब
तक पानी आधा रह जाए। फिर इसे छान लें और ठंडा होने के बाद बालों को धोएं. कुछ बार
के इस्तेमाल से ही डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी.
https://knowledgekibaat2021.blogspot.com/

0 Comments