New Updates

6/recent/ticker-posts

टोक्यो ओलिंपिक 2021 :सबसे यंग एथलिट और सबसे ओल्ड एथलिट का विवरण

 





दुनिया के सबसे बड़े खेलों का आगाज 23 जुलाई 2021 से  जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो गया है। टोक्यो ओलिंपिक मे करीब 205 कंट्री भाग ले रही हैं| हम यहां पर आपको एक दिलचस्प फैक्ट बताने जा रहे हैं।ओलंपिक में दुनियाभर के हर उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं इस ओलिंपिक में सबसे कम उम्र का एथलीट कौन है और सबसे ज्यादा उम्र का एथलीट कौन हैं| तो जानते कौन हैं वो एथलीट

 

सबसे कम उम्र के एथलीट

जिस उम्र में बच्चों को यह नही पता होता उन्हें किया करना हैं और वह अपनी लाइफस्टाइल सीखते हैं उस उम्र में ये एथलीट तोक्यो ओलिंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस साल ओलिंपिक में 12 साल की हेंड जाजा सबसे युवा एथलीट हैं। जाजा 12 साल की उम्र में सीरिया के लिए प्रतिनिधित्व कर रही हैं | जाजा एक 12 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। जाजा छोटी सी उम्र में अपने देश का नाम रोशन करने में जुटी हुई है।

हेंड जाजा का सफर

सीरिया की इस छोटी उम्र की एथलीट का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने जॉर्डन में हुए वेस्ट एशिया क्वालिफायर टूर्नामेंट में अपने से 31 साल बड़ी खिलाड़ी लेबनान की 42 वर्षीय मारियाना शहकियन को पराजित कर किया था। और उसके बाद ही दुनिया की 155वें नंबर की खिलाड़ी जाजा ने पिछले साल फरवरी में 11 साल की उम्र में ओलंपिक के लिए qualifying किया।

कोकोना हिराकी

जापान की 12 वर्षीय कोकोना हिराकी भी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही हैं. वो जापान की ओर से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होंगी| हिराकी एक स्केटबोर्ड खिलाडी हैं अगर वो ओलंपिक खेलों में स्केटबोर्ड की स्पर्धा में पदक जीतने में कामयाब होती हैं तो साल 1936 के बाद ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगी. 

सबसे उम्रदराज एथलिट

टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की 66 वर्षीय घुड़सवार मेरी हेना हैं| ये उनके करियर का सातवां ओलंपिक होगा. इसके साथ ही वो ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक इतिहास की दूसरी सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बन जाएंगी

ओलंपिक इतिहास में भाग लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड ब्रिटेन की लोर्ना जॉनस्टोन के नाम दर्ज है. साल 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में जब उन्होंने भाग लिया था तब उनकी उम्र 70 साल थी.

एंड्रर्यू होय

टोक्यो ओलंपिक में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं एंड्रर्यू होय 62 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई घुड़सवार हैं होय का यह आठवां ओलंपिक है एंड्रर्यू होय ओलिंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर चुके हैं|





https://knowledgekibaat2021.blogspot.com/

Post a Comment

0 Comments